फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्डर गिरने से जेसीबी चालक और सहायक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला से 45 किलोमीटर दूर बीआरओ की निर्माणाधीन तवाघाट-लीपूलेख सड़क में व्यास घाटी के खंडेरा के समीप बोल्डर गिरने से गर्ग एंड गर्ग कंपनी के जेसीबी चालक प्रह्लाद सिंह और मशीन सहायक हिमाचल के चंबा निवासी अनिल कुमार चोटिल हो गए। इसमें अनिल कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर काम कर रही 10 महिलाओं ने भाग अपनी जान बचाई। इस घटना की सूचना मिलते ही बीआरओ ने अपनी एंबुलेंस भेजी और गंभीर घायलों को धारचूला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों का उपचार कर रही डा. पूर्णिमा गर्ब्याल और स्टाफ नर्स पूनम नबियाल ने बताया कि अनिल कुमार के गले, हाथ और दोनों पैर में चोट लगी है। जिनमें 10 टांके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें