पिथौरागढ़। सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाने की मांग को लेकर सीमांत यूथ मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
नया बाजार वार्ड में एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी आजादी के संघर्ष के दौर में यहां आए और उन्होंने सुभाष चौक से आजाद हिंद फौज के सिपाहियों को संबोधित किया था। कहा कि इस स्थान पर उनकी मूर्ति लगाई जानी चाहिए। कहा कि यदि नेताजी की मूर्ति नहीं लगाई गई तो वो खुद मूर्ति स्थापित करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, मुकेश कुमार, राहुल खत्री, कैलाश कठायत, विनय भाटिया, नरेंद्र खत्री, अनिल, गौतम, कौशल, इमरान, शंकर, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।