पिथौरागढ़। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार संगीत, नृत्य, नाटक के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले युवाओं से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। कहा है कि जिलाधिकारी की संस्तुति के साथ आवेदन संस्कृति निदेशालय को भेजे जाने हैं। बताया गया है कि आवेदन पत्र राजकीय संग्रहालय में उपलब्ध हैं।