फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 750 परीक्षार्थियों ने दी मुख्य और बैक परीक्षा

Tue, 20 May 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएस जीना विश्वविद्यालय के एलएसएम परिसर में बीए, बीएससी, बीकॉम के चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 750 परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, फिजिकल एजुकेशन विषय पर परीक्षा दी। 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीए में पंजीकृत 401 के सापेक्ष 390 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 11 अनुपस्थित रहे। बीकॉम के पंजीकृत 116 छात्रों के सापेक्ष 390 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, छह छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। बीएससी में पंजीकृत 228 के सापेक्ष 227 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा। वहीं बैक परीक्षा में पंजीकृत 26 के सापेक्ष 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी डॉ.कमलेश कुमार भाकुनी ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक हुआ। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें