पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल आदर्श बालिका इंटर कालेज पिथौरागढ़ में महेश चंद्र मखौलिया ने अपने पिता हरिनंदन मखौलिया की स्मृति में 12वीं कक्षा की छात्राओं सरिता और कलावती को तीन-तीन हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने बालिकाओं केे आगे की शिक्षा में भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदा रावत ने कहा कि इससे छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा।