पिथौरागढ़। 23 फरवरी को विभिन्न संगठनों की ओर से जिले उदीयमान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक जुगल किशोर पांडे ने बताया कि नगरपालिका सभागार में सुबह 11 बजे से होने वाली गोष्ठी के दौरान राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता यशस्वी जोशी, राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता, राष्ट्रपति पुलिस पदक से दो बार सम्मानित देवेंद्र दिगारी, राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले भानुराज पाल, सीडीएस में चयनित जयंत अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।