पिथौरागढ़। उत्तराखंड एससी-एसटी इंपलाइज फेडरेशन ने नर्स के उत्पीड़न के मामले में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश मुरारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि प्रमुख चिकित्साधीक्षक के उत्पीड़न के कारण नर्स आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हुई है। उनके इस व्यवहार से कार्मिकों में भय का माहौल है। कहा कि प्रमुख चिकित्साधीक्षक के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाना चाहिए। बैठक में उपाध्यक्ष गिरीश प्रसाद, विनोद कुमार, किरन कुमार, महेंद्र कुमार, बीआर कोहली, संजय राज, कवींद्र लाल आदि मौजूद थे।