पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में भू विज्ञान ने विज्ञान दिवस का आयोजन किया। विज्ञान दिवस श्रृंखलाओं के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी ने किया। डॉ. कच्चाहारी ने कहा कि दृढ़ संकल्प से ही किसी भी कार्य की सिद्धि होती है और यही दृढ़ संकल्प भारत रत्न डॉ. सीवी रमन में था। इसी संकल्प से उन्होंने प्रकाश के विवर्तन का सिद्धांत प्रतिपादित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. जीत सिंह ज्याला ने कहा कि संचार व्यवस्था के माध्यम से आज सारी सूचनाएं एकत्र हो जाती हैं, यह सब विज्ञान आविष्कारों से ही संभव हुआ है। डॉ. शंकर मंडल ने एचआईवी से बचाव की जानकारी दी। डॉ. पंकज सिंह ने रमन प्रभाव की जानकारी दी। डॉ. देवेंद्र कुमार ने कंप्यूटर की खोज, उपयोग और इसके द्वारा होने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम सचिव/आयोजक डॉ. आरए सिंह ने सीवी रमन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और आगंतुकों का आभार जताया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। संगीत विभाग की प्रभारी डॉ. पूर्णा बिष्ट के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रम हुए। डॉ. हर्षिता जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. इंदू जोशी, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. आरडी जोशी, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. सुनीता खोलिया, डॉ. सुरेश आर्या, डॉ. प्रमोद जोशी आदि थे।