चंपावत/बनबसा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की दैनिक सूचना के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बनबसा क्षेत्र में सर्वाधिक 69 मिमी बारिश दर्ज की गई। टनकपुर में 22.40, जिला मुख्यालय चंपावत में 17, लोहाघाट में चार और पाटी में 0.70 मिमी वर्षा हुई। वहीं, दशा सुबह आठ बजे शारदा बैराज बनबसा में नदी का जलस्तर 218.90 मीटर और डिस्चार्ज 70,072 क्यूसेक दर्ज किया गया। खतरे का बाढ़ तल 221.70 मीटर है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने, मौसम की स्थिति पर नजर रखने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की है। जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, मंगलवार को सुबह करीब तीन घंटे तक हल्की बारिश रही। जबकि 11 बजे मौसम साफ हो गया और धूप खिल आई, इससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।