फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव, 64 हुई संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। शनिवार को पिथौरागढ़ में कोरोना का एक और मामला सामने आया। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। जिले में आ रहे इन सभी प्रवासी व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण और स्क्रीनिंग करने के बाद क्वारंटीन किया जा रहा है। इनकी रेंडम सैंपलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है। जिले में कुल 754 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन में हैं । इसके अतिरिक्त 7889 व्यक्ति होम एवं पंचायत क्वारंटीन में हैं। 20 जून तक जिले से कुल 1459 व्यक्तियों के लैब सैंपल लिए गए, जिसमें से 1339 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। अभी तक जिले में पॉजिटिव मिले 64 व्यक्तियों में से 50 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। 48 की जांच रिपोर्ट अभी आनी है । 20 जून तक जिले में विभिन्न राष्ट्रों समेत देश के विभिन्न प्रान्तों व प्रदेश के जिलों से कुल 41048 व्यक्ति पिथौरागढ़ जिले में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें