फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री पहुंचा तापमान, शेराघाट में तपते टिन शेड के नीचे ड्यूटी दे रहे कर्मचारी

विज्ञापन
टीन शेड में बैठकर ड्यूटी देते कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। कोरोना महामारी के कारण पिथौरागढ़ जिले में घाट-पनार के अलावा गणाईगंगोली से भी लोग जिले में प्रवेश कर रहे हैं। इसके लिए शेराघाट में जांच टीम तैनात की गई है। यह टीम 40 से 42 डिग्री तापमान में टिन शेड के नीचे बैठकर लोगों की जांच कर रही है। कोरोना महामारी के कारण महानगरों से पिथौरागढ़ जिले में अभी तक 34 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। जिले में घाट-पनार के अलावा गणाई क्षेत्र के शेराघाट से भी बड़ी संख्या में लोग जिले में आ रहे हैं। इस रूट से प्रतिदिन 200 से 300 लोग प्रवेश करते हैं। बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए शेराघाट में सड़क किनारे टिन शेड बनाया गया है। मार्च-अप्रैल में तापमान कम होने से कर्मचारी सामान्य रूप से ड्यूटी दे रहे थे। घाटी क्षेत्र होने से अब जून के महीने उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। दिन में घाटी का तापमान 40 डिग्री से अधिक चला जाता है। ऐसे में टिन तपने के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और शिक्षक सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी पूरी मुश्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं। व्यापार संघ ने कहा है कि तमाम विषम हालातों में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें