पिथौरागढ़। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में 130 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। लोहाघाट से आए डा.एनएम रखौलिया ने गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए।
बुधवार को महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं।
अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह से ही महिलाएं पहुंचने लगी थी। अल्ट्रासाउंड के लिए धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, कनालीछीना, डीडीहाट आदि क्षेत्रों से महिलाएं पहुंची थीं। कुल 130 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए।