फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में एक दिन में पहुंचे 560 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में देहरादून से एक ही दिन में रिकार्ड 560 लोगों के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल रहा। इससे कोरोना संक्रमण से लड़ने वाले अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी चिंतित रही। सोमवार को देहरादून से 17 बसों में 560 लोगों को यहां लाया गया। बसों के आने का क्रम रात आठ बजे तक जारी रहा। यात्रियों की सही संख्या के बारे में भी किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं थी। ऐंचोली जांच केंद्र पहुंचने से पहले बसों को सैनिटाइज कराया गया। ऐंचोली जांच केंद्र में रात 11.30 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। पहले पहुंचे कुछ लोगों को दो बसों से उनके तहसील मुख्यालय गंगोलीहाट और धारचूला भेजा गया। अन्य लोगों को भोजन के बाद एशियन स्कूल ऐंचोली में रात्रि विश्राम कराया गया। एआरटीओ नंदकिशोर ने बताया कि मंगलवार को यात्रियों को उनके तहसील मुख्यालय तक छोड़ने को दस निजी बसें लगाई गई। तहसील से जीप के जरिए लोगों को उनके घरों तक छोड़ा जाएगा। सभी लोगों को स्कूल, पंचायत घरों में क्वारंटीन पर रखा जाएगा।बड़ी संख्या में एक साथ यात्रियों के पहुंचने से अधिकारी भी चिंतित रहे। कोरोना से लड़ने में जुटे अधिकारी, कार्मिक देर रात तक व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें