फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट वॉलीबाल लीग के लिए 56 खिलाड़ियों का चयन

Mon, 15 Dec 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट वॉलीबाल लीग के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल में 56 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन और पांगती पुस्तक भंडार की ओर से 25 से 27 दिसंबर तक रामलीला मैदान में स्व. धन सिंह पांगती मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के आठों ब्लॉकों से खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए डीडीहाट पहुंचे। दो दिन तक चले ट्रायल में सात टीमों के 56 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन समिति के सदस्य किशोर शाह ने बताया कि 17 दिसंबर को सात टीमों की घोषणा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें