पिथौरागढ़। संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला विकास प्राधिकरण को कतई नामंजूर बताते हुए कहा है कि विकास प्राधिकरण का फैसला वापस लेने तक संघर्ष जारी रहेगा।
जिला बार भवन में मोर्चा के संयोजक अधिवक्ता मोहन चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास प्राधिकरण को कतई नामंजूर बताया। भट्ट ने कहा कि विकास प्राधिकरण के नाम पर जनता का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा पहाड़ में विकास प्राधिकरण लागू करने का कोई औचित्य नहीं है। कहा कि प्राधिकरण को निरस्त करने तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को दोपहर तीन बजे से महात्मा गांधी मार्ग के होटल में बैठक रखी गई है। इस बैठक में विकास प्राधिकरण को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में अजय बोहरा, आलोक चौधरी, सुशील खत्री, बीएस धामी, राजेश तिवारी, एनएस भंडारी, दिनेश पंत, नारायण दत्त पांडे, सुभाष चंद्र सिंह, निर्मल चौधरी, दीवान सिंह सौन, गिरीश भट्ट ने विचार रखे।