फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटते पेड़ से गिरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग तहसील क्षेत्र की 28 वर्षीय सुनीता देवी पास के जंगल में एक पेड़ पर चढ़कर मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और जमीन पर आ गिरी। घायल महिला को सरकारी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। इसके बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए हैं। घायल महिला काफी गरीब परिवार से है। इलाज में बड़ी रकम खर्च होनी है। परिजनों के पास महंगे इलाज के लिए धन जुटाना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए चौकोड़ी क्षेत्र के लोगों ने आपस में चंदा कर 70 हजार की नकदी जमा की है। इसे परिजनों को दिया जाएगा। विधायक मीना गंगोला ने ग्रामीणों ने गरीब परिवार के इलाज के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें