पिथौरागढ़/डीडीहाट। हरेला पर्व के अवसर पर जिलेभर में पौधरोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह के निर्देशन और वन क्षेत्राधिकारी मुनस्यारी विजय भट्ट के नेतृत्व में हरेला पर्व पर 500 पौधों का रोपण किया गया।
खुलिया बीट के मल्ला घोरपट्टा वन पंचायत में महिला समूह के साथ मिश्रित प्रजातियों के 300 पौधे रोपित किए गए। हूमा बीट के हरेला वन में 50 पौधों का रोपण किया गया। खुलिया बीट कक्ष संख्या चार में 150 पौधों का रोपण हुआ। यहां केदार बृजवाल, आन सिंह ल्वाल, दिनेश चौहान, गोविंद कुमार, पूरन राम, राजेंद्र कुमार, मनीषा बेरी, डीला महरा मौजूद रहे।
जिला सेवा विधिक प्राधिकरण की ओर से ग्राम पंचायत सुवाकोट और सैनिक विश्राम गृह देवलथल में पौधारोपण किया गया। बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मंजू देवी ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पौधरोपण कर उसकी रक्षा का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, महेंद्र सिंह सामंत मौजूद रहे।
डीडीहाट में आईटीबीपी सातवीं वाहिनी और एसएसबी की 11वीं वाहिनी ने एक पेड़ मं के नाम अभियान के वाहिनी परिसर और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में छह हजार पौधे लगाए। आईटीबीपी के सेनानी प्रमेंद्र सिंह और एसएसबी के सेनानी मधुकर अमिताभ ने पुराने शिव मंदिर परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए। खेतार कन्याल में हरेला पखवाड़ा के तहत ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल और हरेंद्र चुफाल के नेतृत्व में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने पौधारोपण किया। संवाद
थरकोट झील परिसर और झूलाघाट में किया पौधरोपण
पिथौरागढ़/झूलाघाट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के तहत थरकोट झील परिसर में वृहद पौधरोपण किया संघ के जिला प्रचारक ऋषभ ने कहा कि हरेला पखवाड़ा के तहत प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए उत्तराखंड में हरेला पर्व मनाया जाता है। पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रमुख बसंत पुनेठा ने कहा कि पौध रोपण के साथ ही इनके संरक्षण की भी आवश्यकता है। इस दौरान विभाग संचालक पूरन चंद्र जोशी, हेम पांडे, जिला कार्यवाह राजेंद्र, दुर्गा धामी, सुशील पंत, राजेंद्र चंद, कोमल मेहता, प्रदीप जोशी, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे। उधर झूलाघाट में थाना प्रभारी और एसएसबी 55 वीं वाहिनी बी कंपनी के जवानों ने कानड़ी, गेठीगाड़ा गांव में पौधरोपण किया। यहां थानाध्यक्ष आरती, प्रधान पूजा चंद, देवकी देवी, जगदीश चंद, पुष्कर सिंह गोबाड़ी आदि मौजूद रहे।
मूनाकोट ब्लाॅक के गौड़ीहाट, बुडलगांव,भातड़, मजेड़ा, धर्चू, रिखाई सहित कई अन्य ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बीडीओ बसंत पांडेय, डीपीओ कमलेश जोशी, हीरा सिंह मेहता, कमलेश बिष्ट, शोभा द्विवेदी, विनीता सिंह, जीवन बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर लक्ष्मी मेमोरियल सोसाइटी ने जीआईसी कुंडार में पौधरोपण किया। वहां पर सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, प्रधानाचार्य डॉ.भुवन धारियाल, ललित बिष्ट, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
ब्रह्मकुमारी राजयोग सेंटर में हुआ पौधरोपण
पिथौरागढ़ ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र चिमस्यानौला में फलदार और औषधीय पौधरोपण किया गया। केंद्र की संचालक डॉ. उमा पाठक ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। इस दौरान गोविंदी खड़ायत, नंदा ऐरी, गीता बिष्ट, डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, जीवंती खाती, भागीरथी, रेवती जोशी, माया राणा, कमला खोलिया, जानकी पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
पर्यावरण का हमारे जीवन में विशेष महत्व
पिथौरागढ़। जिला सेवा विधिक प्राधिकरण की ओर से ग्राम सभा सुवाकोट और सैनिक विश्राम गृह देवलथल में पौधरोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने लोगों को पर्यावरण का हमारे जीवन में महत्व की जानकारी दी। संवाद
बनबसा में मां के नाम रोपे गए पौधे
बनबसा (चंपावत)। हरेला महोत्सव पर एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश में बनबसा धनुषपुल स्थित जी कंपनी के जवानों ने ग्रामीणों के साथ पौध रोपण किया। मझगांव और देवीपुरा में विभिन्न प्रजातियों के पौध रोपे गए।
एक वृक्ष मां के नाम के तहत एसएसबी जी कंपनी प्रभारी कमलेश कुमार और देवीपुरा प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने ग्रामीणों से पौधरोप धरती को हरा भरा करने की अपील की। वहां एसएसबी के कमल सिंह, रंजीत कुमार, दिगनता राय के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे। बनबसा राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डाॅ. आभा शर्मा और ईओ दीपक चंद्र के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर पौधरोपण हुआ। वहां डाॅ. भूप नारायण दीक्षित, डाॅ. शशि प्रकाश सिंह, डाॅ. सुधीर मलिक, नगर पंचायत के भूपेंद्र तिवारी, पंकज चौड़ाकोटी, योगेश बेलवाल, ओमपाल, प्रमोद आदि रहे। लायंस क्लब ने शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर इंटर काॅलेज और हाईवे किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। वहां जितेंद्र पारूथी, विजय अग्रवाल, एसएन गोयल, मनोज मित्तल, जगजीत सिंह गांधी, शिव नारायण साहू, पवन अग्रवाल, विकास सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट आदि थे। संवाद
एसएसबी की 18 सीमा चौकियों में रोपे गए 900 पौधे
चंपावत। जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से 18 सीमा चौकियों पर 900 पौधों का रोपण किया गया। पंचम वाहिनी मुख्यालय बाजरीकोट में द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, जवानों, महिलाओं ने वाहिनी परिसर में पौधारोपण किया। पंचम वाहिनी के अधिकारियों, जवानों ने जिला प्रशासन के साथ डुंगरासेठी वन क्षेत्र में करीब 500 पौधों का रोपण किया। यहां द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. विशाल बर्नवाल, उप कमांडेंट चंद्रशेखर पाटि, हेमंत कुमार, नितिन कुमार सिंह, डॉ. घनश्याम पटेल, सहायक कमांडेंट संजय कुमार रहे ।
हरेला पर्व के दूसरे दिन भी जगह-जगह पौध रोपे
टनकपुर (चंपावत)। बुधवार को भारत विकास परिषद की ओर से बिचई स्थित राज्य कर कार्यालय परिसर में तेजपत्ता, आंवला, नीबू लीची आदि के पौध रोपे गए। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, अध्यक्ष राजीव कुमार आर्या, सचिव कौशल तिवारी, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, भुवन चंद्र जोशी, रवि कुमार, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजीव अग्रवाल, कैलाश गहतोड़ी, नवीन कोहली, अंकुर टण्डन, सीमा अग्रवाल, बीना अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, छवि गुप्ता, सरिता अग्रवाल आदि ने पौध रोपे। इधर, बूम वन रेंज की ओर से सूखीढांग के हरेला वन कलसनदेव और जड़ियाखाल के साथ ही रेंज के अनेक स्थानों पर पौध रोपे गए। इस दौरान रेंजर गुलजार हुसैन, दोगाड़ी रेंजर रमेश चंद्र जोशी, रवींद्र लाल समेत अनेक वन कर्मी मौजूद रहे। संवाद