फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में 50 बंदर पिंजरे में कैद किए

Mon, 21 Aug 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में पिंजरे में कैद बंदर। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू हो गया है। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि सोमवार को महाकाली मंदिर, चामुंडा मंदिर हनेरा जीजीआईसी परिसर से 50 बंदरों को पकड़कर पिंजरे में डाला गया। बंदरों को पकड़ने के लिए नजीबाबाद से मोहम्मद मुरदिश, रुस्तम खान, आवेद और साहिल यहां पहुंचे हैं। उनके साथ वन विभाग के देवेंद्र सिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह राणा, सूरज उपाध्याय, पूरन सिंह व शेर सिंह अभियान में शामिल हैं। रेंजर ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें