फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीसाबजेड़ न्याय पंचायत में आयोजित शिविर में 45 शिकायतें दर्ज

Sun, 05 Jul 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड मूनाकोट के बीसाबजेड़ न्याय पंचायत में जन जन की सरकार बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। रविवार को आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने की। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में पेयजल, लोनिवि, बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायती विभाग, शिक्षा, कृषि, उरेड़ा सहित अन्य विभागों से संबंधित 45 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से 25 शिकायतों का शिविर में ही निस्तारण किया गया। शिविर के अंत में वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने एक पेड़ मां के नाम पौध रोपित कर कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें