फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए नहीं शुरू पाई 42 सीटर विमान सेवा

Thu, 18 Jul 2024 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई अड्डा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

पिथौरागढ़। औपचारिक शुभारंभ के बाद भी पिथौरागढ़ से दिल्ली 42 सीटर विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है। सीमांत के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि सीएम ने लोकसभा चुनाव से पहले विमान सेवा का शुभारंभ तो किया गया, लेकिन इसे शुरू नहीं कर पाए। लोगों ने शीघ्र विमान सेवा को शुरू करने की मांग की है।

नैनीसैनी हवाई अड्डे और दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 मार्च को किया था। हवाई अड्डे में विमान की ट्रायल लैडिंग भी सफल रही थी। लोगों का कहना है कि विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद सेवा नियमित रूप से शुरू होने की उम्मीद थी। दिल्ली में रहने वाले प्रवासियों को भी विमान सेवा शुरू होने से राहत मिलती, लेकिन सरकार ने औपचारिक शुभारंभ कर दिया और नियमित सेवा शुरू नहीं की।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर और भाकपा माले के गोविंद कफलिया का कहना है सरकार दिल्ली- पिथौरागढ़ हवाई सेवा के नाम पर गुमराह कर रही है। सरकार को इसे जल्द शुरू करना चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन

कोट
सरकार ने दिल्ली- पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा करने का झूठा सपना दिखाया है। सरकार का ये वायदा चुनावी वायदा था। विमान शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
- मयूख महर, कांग्रेस विधायक पिथौरागढ़।

दिल्ली- पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू करने के लिए सीएम से बात चल रही है। जल्द ही विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
- गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष भाजपा पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें