विद्यालय टॉप करने पर गौरी को मेधाविता सम्मान
पिथौरागढ़, जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना मेडल, विशिष्ट सेना मेडल), विशिष्ट अतिथि देवयानी मलिक ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। वार्षिक परीक्षा में 99 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय टॉप करने पर गौरी मलिक को मेधाविता सम्मान से नवाजा गया। कक्षा 6 में नरेंद्र सिंह, मीनल तिवारी, सुजल, सात में लावण्या पांडेय, वागीनी शुक्ला, मुस्कान धामी, आठ में गौरी मलिक, हरि कांत प्रसाद, शताशा शाशानी, नौ में प्रंगना नगरकोटी, गौतम भट्ट, निशांत कुमार सिंह और कक्षा 11 में सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए मानविकी गोस्वामी, मांडवी पांडेय, रोशन खत्री, अंकित कोरंगा, विशाल सिंह सौन, संदीप, पीयूष कापड़ी को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां प्रधानाचार्य मनीष पंत आदि थे।
फोटो 01 पीटीएच 01 पी
कालिका