फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी तहसील क्षेत्र में 20 घंटे बिजली सप्लाई भंग

विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
मुनस्यारी/मदकोट (पिथौरागढ़)। नाचनी से मुनस्यारी को आने वाली बिजली की लाइन में रविवार को शाम पांच बजे खराबी आ जाने से पूरे तहसील क्षेत्र की बिजली सप्लाई 20 घंटे तक भंग रही। मदकोट, गोरीपार क्षेत्र में बिजली न होने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि रविवार शाम को तेज अंधड़ चलने, बारिश के दौरान लाइन में पेड़ टूटकर गिर गए थे। विद्युत टीम ने सोमवार की सुबह से लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। एक बार दिन में 12 बजे आपूर्ति बहाल हाते ही फिर से तार टूटकर गिर गए। दोपहर करीब एक बजे बिजली सप्लाई बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मुनस्यारी, मदकोट के लिए बिजली की लाइन पिथौरागढ़ से डीडीहाट होते हुए बिछाई गई है। लंबी लाइन होने के कारण इसमें अक्सर खराबी आती रहती है। हल्का मौसम खराब होने पर लाइन टूटने का खतरा रहता है। ऊर्जा निगम के जेई बहादुर सिंह ने बताया कि विभाग के कई कर्मचारियों को लाइन की मरम्मत में लगाया गया। उन्होंने कहा कि लंबी लाइन होने से अक्सर परेशानी होती है। इधर, लोगों में लगातार हो रहे विद्युत व्यवधान को लेकर भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि सुरिंगगाड़ लघु जल विद्युत परियोजना का काम तत्काल पूरा किया जाए ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बिजली मिलने लगे। सुरिंगगाड़ परियोजना 2013 की आपदा में नष्ट हो गई थी। इन दिनों सुरिंगगाड़ में नई परियोजना के निर्माण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें