फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय की चोटियों पर फिर हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमालय की चोटियों पर शनिवार को दोपहर बाद फिर हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर में दिनभर तेज हवा चलती रही। इस कारण तापमान में गिरावट आ गई। दोपहर बाद पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा की चोटियों पर बर्फ गिरी। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कालापानी, नाभीढांग, लिपुलेख में लगातार हिमपात हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें