फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काश्तकारों को बांटे जाएंगे 36 हजार फलदार पौधे

Fri, 21 Jul 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में उद्यान विभाग 36 हजार पौधे निशुल्क बांटेगा। पौधे पहुंचने के बाद उद्यान विभाग 24 सचल दल केंद्रों के माध्यम से पौधे बांटना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

वर्षाकाल में उद्यान विभाग काश्तकारों को फलों के पौधे निशुल्क बांटता है। इस साल उद्यान विभाग आम, लीची, अमरूद, माल्टा, संतरा, नीबू, बड़ा नीबू के 36 हजार पौधे निशुल्क बांटेगा। डीएचओ त्रिलोकी राय ने बताया कि निशुल्क पौधे बांटने का मुख्य उद्देश्य सीमांत जिले में फलों का उत्पादन बढ़ाना है। फलों का उत्पादन बढ़ने से काश्तकार आत्मनिर्भर बनेंगे।

पॉलीहाउस के लिए आए तीन हजार आवेदन
पिथौरागढ़। उद्यान विभाग के पास पॉलीहाउस लगाने के लिए तीन हजार आवेदन आ गए हैं। विभाग 80 प्रतिशत अनुदान पर पॉलीहाउस उपलब्ध करा रहा है। 50 वर्ग मीटर के पाॅलीहाउस के लिए काश्तकार को 14520 और 100 वर्ग मीटर पॉलीहाउस के लिए 28500 रुपये देने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें