फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आईटीबीपी को सप्लाई की गई 354 किलो ट्राउट मछली

Tue, 03 Jun 2025 09:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आईटीबीपी को सप्लाई की गई ट्राउट मछली। स्रोत: मत्स्य विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मत्स्य विभाग ने 14वीं वाहिनी आईटीबीपी को 352 किलो ट्राउट मछली की सप्लाई की है। जोहार मत्स्य जीवी समिति नमजला, बुंगबुंग ने आईटीबीपी जाजरदेवल को 172 किलो, आईटीबीपी की अग्रिम चौकी मुनस्यारी को 60 किलो और आईटीबीपी मिर्थी को 120 किलो ट्राउट मछली की सप्लाई की गई है। इससे विभाग ने 2.46 लाख रुपये की आमदनी की है। जिला मत्स्य अधिकारी डॉ. रमेश चलाल ने बताया कि विभाग की ओर से प्रति सप्ताह मछली की सप्लाई की जाएगी। इससे मत्स्य पालकों को भी मछली को बेचने के लिए बाजार ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। विभाग सभी मत्स्य पालकों से उनकी उत्पादित ट्राउट मछली को खरीद लेता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें