फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुना क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चौखुना की जिला पंचायत सदस्य हेमा नेवलिया ने जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन देकर विगत दिनों ओलावृष्टि से खेती को व्यापक नुकसान होने की जानकारी दी है। कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र चौखुना के ग्राम पंचायत नगौर, आमहाट, दौला उप्रेती, भूल की अध्याली, सिमायल, मनगड़, बटगल, बोरागर, बेड़लाआगर, पाताल भुवनेश्वर, सेलीपाख, दौलावलिया, रावलखेत, व्याती, मानीपुर, पभ्या, मंतोली, रीठा रैतोली, मायल पिल्खी, अंगड़ियागाड़ा, चचरेत, चामा, गनौरा, चौखुना में ओलावृष्टि से फसल, सब्जी, फलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


खेतों में बीज लायक भी अनाज नहीं बचा है। जिला पंचायत सदस्य ने नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें