फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की टक्कर से बिजली का पोल टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरना मंदिर में जेसीबी की टक्कर से बिजली का पोल टूट कर गिर गया। इससे करीब पांच परिवारों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घाट-पिथौरागढ़ रोड पर इन दिनों बारहमासी सड़क का कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए पहाड़ का कटान किया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह जेसीबी की टक्कर से एलटी बिजली लाइन का एक पोल टूट गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि जेसीबी की टक्कर से पोल टूटने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम को आपूर्ति सुचारु करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें