मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी ने भारत-चीन सीमा की अंतिम चौकी दुंग से मिलम शिफ्ट कर दी है। मार्च तक चौकी मिलम में रहेगी। सीमा पर निगरानी के लिए आईटीबीपी की दुंग में चौकी है। शीतकाल के लिए आईटीबीपी ने दुंग चौकी को मिलम में शिफ्ट कर दिया है। दुंग चौकी को हर साल शीतकाल में मार्च तक बंद कर दिया जाता है। दुंग चौकी से आए जवानों ने बताया कि मार्च तक चौकी मिलम में रहेगी। भारत की अंतिम चौकी मिलम मुनस्यारी से 60 किमी और दुंग वहां से नौ किमी दूर है। जवानों को दुंग पहुंचने में चार-पांच दिन का समय लगता है।