डीडीहाट/पिथौरागढ़। खेतार कन्याल ग्राम पंचायत के वनराजि गांव कूटा चौरानी में विकास विभाग ने खुली बैठक का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी। बैठक में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, बीपीएल कार्ड, अटल पेंशन योजना के बारे में बताया गया। लोगों का बीपीएल क्रमांक के लिए चयन किया गया। 10 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। 5 लोगों को राशन कार्ड दिए गए।