शहर के अधिकांश एटीएम में लगा है नो कैश का बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़, बागेश्वर की सीमा पर स्थित कोटमन्या कस्बे के बाशिंदों को एटीएम सुविधा का लाभ नहीं मिला है। बाशिंदे लंबे समय से क्षेत्र में एटीएम की मांग उठा रहे हैं। मांग पूरी न होने से नाराज बाशिंदों ने जल्द एटीएम न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को कस्बे के बाशिंदों ने एटीएम की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कस्बा दो जिलों की सीमा से सटा है। इसके साथ ही चौकोड़ी, मुनस्यारी पर्यटन का एक रूट भी है। कस्बे में अरसे से एटीएम की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक खुलने, लाइन लगाने का इंतजार करना पड़ता है। वर्तमान में लोगों को एटीएम से रुपये निकालने के लिए 20 किमी दूर पांखू जाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में एटीएम लगाने की मांग दोहराई। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता ललित कार्की, हीरा कार्की, भुवन जोशी, सुंदर कार्की, पंकज सिंह, लीलाधर जोशी, मुकेश सिंह आदि थे।