पिथौरागढ़। राजकीय छात्रावास के छात्रों ने दीवार पत्रिका तैयार कर ली है। इसके साथ ही इसे छात्रावास व महाविद्यालय की दीवार पर विमोचित किया गया। पत्रिका में कविता, कहानी, संस्मरण समेत कई विधाओं में लेखन किया गया है। इस पत्रिका में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मुद्दों के साथ ही छात्रों के निजी जीवन के अनुभवों को शब्दों में उकेरा गया है। विमोचन के दौरान छात्रों ने नियमित रूप से पत्रिका निकालने और छात्र व जन उपयोगी सामग्री के प्रकाशन की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान अंबेडकर छात्रावास संघ अध्यक्ष किशोर राम, अजय टम्टा, दीपक, राजेंद्र, हयात, गणेश, प्रकाश, पंकज आदि थे।