फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव से 1182 प्रवासियों को लेकर आज पिथौरागढ़ पहुंचेंगी 31 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। गुड़गांव से 31 बसें 1182 प्रवासियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचेगी। इनकी एंचोली जांच केंद्र में जांच और गाड़ियों को सेनेटाइज करने के बाद ही नगर के अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। लॉकडाउन और कोरोना के कारण रोजगार विहीन हुए लोग सरकार से घर पहुंचाने की मांग को लेकर लगातार गुहार लगा रहे हैं। पिथौरागढ़ से 31 बसें गुड़गांव में प्रवासियों को लेने के लिए गई हुई हैं। इन बसों में सवार होकर 1182 लोग रविवार को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। एआरएम आरके आर्या ने बताया कि गुड़गांव से पहले 915 फंसे लोगों को पिथौरागढ़ लाने के लिए सूची मिली थी, लेकिन दूरभाष से पता चला है कि वहां से 1182 लोग पिथौरागढ़ आ रहे हैं। इन बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की एंचोली जांच केंद्र में जांच की जाएगी। इसके बाद बसों को सेनेटाइज कर नगर में प्रवेश करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें