फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के 307 लोग बसों से काठगोदाम भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिथौरागढ़ में रहने वाले बिहार प्रांत के 307 नागरिकों एवं मजदूरों को शुक्रवार को परिवहन निगम की 12 बसों से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए भेजा गया। रवाना करने से पूर्व सभी मजदूरों का स्थानीय डिग्री कॉलेज परिसर में स्वास्थ परीक्षण कर प्रमाण पत्र दिया गया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को जिले के समस्त तहसीलों से जिला मुख्यालय पहुंचे इन सभी व्यक्तियों को स्थानीय डिग्री कॉलेज में प्रशासन ने रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार को सभी 308 व्यक्तियों को चाय, नाश्ता उपलब्ध कराने के बाद उन्हें राजकीय इंटर कालेज से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इन मजदूरों को रवाना करने से पहले उन्हें सोशल डिस्टेंसिल आदि के बारे में जानकारी देते हुए भेजा गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें