चंपावत। सेवायोजन कार्यालय चंपावत की ओर से बाराकोट ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। एसएससीआई सिक्योरिटी देहरादून के सहयोग से शिविर लगाया गया। इस दौरान सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती की गई। मेले में कुल 41 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से योग्यता वाले 27 युवाओं का मौके पर ही चयन कर लिया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि आगामी दिनों में भी जिले के अन्य क्षेत्रों में इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।