फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 26वां मां दुर्गा महोत्सव आज से

Sat, 10 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। 26वां मां दुर्गा महोत्सव 11 अक्तूबर से शुरू होगा। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी अपराह्न तीन बजे इसका उद्घाटन करेंगे। मां दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति यह आयोजन कर रही है। महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के अध्यक्ष राजू सार्की और कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया कि महोत्सव में खेल-कूद, शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसका मुख्य आकर्षण 19 अक्तूबर को विशाल मां दुर्गा पूजन रहेगा। महोत्सव को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष शिवम सार्की, उपाध्यक्ष सचिन गोरखा, सचिव पवन बहादुर, अजय गोरखा, संजय थापा, सुमित सार्की, शरद सार्की आदि निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें