फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थागत क्वारंटीन के लिये 26 स्कूल अधिग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 26 स्कूलों को अधिग्रहित किया है। इन स्कूलों में बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कोरोना से निपटने को संस्थागत क्वारंटीन बनाए जाने के लिए शिक्षा विभाग से स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने 26 विद्यालयों की सूची सौंप दी है। बताया कि राइंका गोरंगचौड़, बांस, जजुराली, बास्ते, पीपलकोट, भड़कटिया, मानले, तड़ेमिया, सल्लाचिंगरी, सिमलकोट, सिलौनी, कनालीछीना, सिंगाली, जौरासी, कांडेकिरोली, राबाइंका थल, भूलीगांव, तामनौली, डम्डे, गंगोलीहाट, दशाईथल, पव्वाधार और डोबालखेत विद्यालयों में संस्थागत क्वारंटीन किया जा सकता है। इन विद्यालयों को कोरोना से संबंधित किसी भी गतिविधि के लिए अधिग्रहित किया ज सकता है। इनके अलावा नगर के सभी 20 वार्डों में बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन करने को पालिका के ईओ मनोज दास ने बीस स्कूलों की सूची प्रशासन को सौंपी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें