डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग और बुजुर्ग (85 साल से अधिक) मतदाताओं ने अपने घर पर ही मतदान किया। घर से मतदान करने का अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि डीडीहाट विधान सभा के 144 बूथों में 26 दिव्यांग मतदाता और 124 बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग घर से करने के लिए फार्म भरे थे। इसके लिए आठ अप्रैल से 10 अप्रैल तक पहला चरण और छूटे मतदाताओं के लिए 11 से 13 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है। वहीं 124 बुजुर्ग मतदाताओं में से 119 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दो बुजुर्ग मतदाताओं की मृत्यु हो जाने और तीन बुजुर्ग मतदाताओं के बाहर चले जाने से पांच मत नही पड़े।