फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 258 विद्यार्थियाें ने लिया प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश

Tue, 08 Aug 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कैंपस में प्रवेश समिति के सदस्य प्रपत्रों की जांच करते। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में अंतिम बार चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत 258 छात्र-छात्राओं ने बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया। सोमवार को ऑनलाइन पोर्टल पर आई तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन फीस जमा की।
विज्ञापन

प्रवेश कमेटी ने सभी प्रमाणपत्रों की जांच के बाद कार्यवाही पूरी की। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद छात्र-छात्राओं ने राहत महसूस की। वर्तमान तक 1662 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन फीस जमा कर ली है।
कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया नौ अगस्त तक जारी है। विशेष परिस्थिति में इसे बढ़ाया जा सकता है। कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में पूर्व में 2294 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था। अब दोबारा प्रवेश के लिए करीब 400 विद्यार्थियाें ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें