चंपावत। जिले की अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में पेयजल सुविधा बेहतर हो इसके लिए राज्य सरकार ने 25 नए इंडिया मार्क-दो हैंडपंपों की स्थापना को 89.54 लाख की स्वीकृति दी है। इस वित्तीय वर्ष में पहली किस्त के रूप में 53.72 लाख जारी कर दिए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने निर्देश दिए कि हैंडपंप एससी लाभार्थियों की बस्तियों के निकट लगाए जाएं और प्रत्येक साइट की जीआईएस मैपिंग और जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से की जाए। ड्राई बोर की स्थिति में बिना देरी नए स्थान का चयन कर कार्य आगे बढ़ाया जाए ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।