फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मूल तैनाती पर लौटने से कतरा रहे 24 संबद्ध शिक्षक

Mon, 29 Jun 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से 24 शिक्षक व कर्मचारी संबद्ध थे। अब वे अपनी मूल तैनाती वाले विद्यालयों में लौटने को तैयार नहीं हैं।शिक्षा निदेशालय ने 18 जून को इन सभी शिक्षकों की संबद्धता समाप्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 25 जून को उन्हें कार्यमुक्त कर मूल विद्यालयों में भेजा। हालांकि, अधिकांश शिक्षक और कर्मचारी अब तक अपने मूल कार्यस्थलों पर नहीं पहुंचे हैं। इससे शिक्षा विभाग के आदेशों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने बताया कि शासन से संबद्धता खत्म करने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का हर हाल में पालन कराया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों को मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें