फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के सुदर पश्चिमांचल में भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

विज्ञापन
नेपाल सुदर पश्चिमांचल में राहत एवं बचाव कार्य करते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के प्रदेश नंबर सात सुदूर पश्चिमांचल में लगातार हो रही बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में आठ लोग लापता और तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। भूस्खलन के बाद लोग सहमे हैं।
विज्ञापन

नेपाल के प्रदेश नंबर सात सुदूर पश्चिमांचल में शुक्रवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश से अछाम जिले में भूस्खलन हो गया जिसकी चपेट में आने से ढकरी गांव पालिका, कमल बाजार नगर पालिका और तुर्माखाद गांव पालिका में जानकी शाह, विमला, नेत्र शाही, मनीष शाही, कल्पना शाही, सुंदर शाही, मोनिका, कल्पना, भावना, अमृता, समीता, निखिल, मेनकला, गीता, सीरू कार्की, गंभीर दलाई, भाना, डिगा, कल्लू, कल्पना और दो अन्य की मौत हो गई।
इसके अलावा भक्ती कामी, इंद्र सिंह कामी, कल्पना कामी, ममता, सुशील, सफलता कामी, डिका कामी और खटी कामी लापता बताए जा रहे हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से हर्क बूढ़ा, चंद देवी, धर्म बूढ़ा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से सुरखेत अस्पताल पहुंचाया गया। भूस्खलन के बाद नेपाली प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टरों के माध्यम से राशन, टेंट, दवा, बर्तन, बिस्तर सहित कई अन्य सामान आपदा प्रभावितों तक पहुंचाया जा रहा है। अछाम जिले के प्रमुख प्रहरी नायब उप निरीक्षक नारायण डांगी ने बताया कि राहत कार्य में नेपाली सेना और पुलिस के जवान जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें