फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ कैंपस में 2169 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Mon, 21 Aug 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कैंपस में प्रपत्र की जांच करते प्रवेश समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ कैंपस में विभिन्न कक्षाओं में अब तक 2169 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पिथौरागढ़ कैंपस में बीए में 1452, बीएससी 478, बीकाॅम 148, बीबीए 50, बीसीए में 41 विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ले लिया है। सभी को परिचय पत्र भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पहली बार छात्र-छात्राओं को प्रवेश के बाद फीस के लिए कतार में नहीं लगना पड़ा। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई। कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में 2294 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था। इसके बाद वंचित विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल दो बार खोला गया। पहली बार में 400 के करीब और दूसरी बार में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया। उन्होंने कहा कि अब एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से प्रवेश की अनुमति मिलने पर ही प्रवेश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

21पीटीएच40 पी-पिथौरागढ़ कैंपस में प्रवेश समिति के सदस्य प्रपत्र की जांच करते। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें