गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति के लिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाताल भुवनेश्वर की दो छात्राओं का चयन हुआ है।
विद्यालय की छात्रा रुचि और रितु ने एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। दोनों छात्राओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। दो छात्राओं के छात्रवृत्ति के लिए चयनित होने पर पीटीए अध्यक्ष नीलम भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष ममता देवी, प्रधानाचार्य मोहन चंद्र ठाकुर, शिक्षक विद्या प्रसाद भट्ट, पूर्व पीटीए अध्यक्ष उमेद सिंह, शिक्षक भगवान सिंह, हेमलता पंत, सुधा मेहरा, ललित मोहन कापड़ी, राजेंद्र सिंह भंडारी, ललिता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।