फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी मिर्थी के सेनानी महेंद्र प्रताप को गोल्ड डिस्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़) आईटीबीपी मुख्यालय की ओर से बल के उच्चाधिकारियों को सातवीं, 14 वीं और 36 वीं वाहिनियों की अग्रिम चौकियों में हिमवीर जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने के निर्देश दिए गए थे। गणतंत्र दिवस मनाने के बाद महानिरीक्षक पूर्वी फ्रंटियर मुख्यालय पुनीत रस्तोगी ने क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली के अधीन आने वाली वाहिनियों के साथ 14 वीं वाहिनी के सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने तीनों वाहिनियों मिर्थी, पिथौरागढ़ और लोहाघाट के 16 कार्मिकों को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से भेंट कर अलंकृत किया। इसमें सातवीं वाहिनी मिर्थी के सेनानी महेंद्र प्रताप को गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें