एनएसएस शिविर में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज कनालीछीना का राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर संपन्न हो गया है। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में लगे इस शिविर के समापन में नेहा और रितुल कुमार को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी का पुरस्कार दिया गया। समापन में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मनोज सिंह सिरौला ने शिविरार्थियों के कामों की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सात दिन के विशेष शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने बेतालेश्वर मंदिर, सिरौली गांव को जाने वाले रास्ते की सफाई की। सिरौली गांव का सामाजिक, आर्थिक सर्वे किया। समापन में शिविरार्थियों ने पर्यावरण देवता नाटक और फूलड़िया त्वे देखि के लोक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। जीआईसी के प्रधानाचार्य केडी आर्य ने भी विचार रखे। इस मौके पर किशोर भंडारी, प्रदीप कुमार, नारायण दत्त कापड़ी, उर्मिला चंद, एलएम मुरारी, सोबन सिंह बिष्ट, हेम चंद्र पांडे आदि थे।