फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अं तिम दल के दो यात्री बीमार, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए अंतिम और 18वें दल के दो यात्री तिब्बत के झुंझाई पहुंचने पर बीमार हो गए हैं, जबकि एक यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गया। इन यात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में नियंत्रण कक्ष लगातार जानकारी एकत्र कर रहा है। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 18वें दल में शामिल गुजरात निवासी दिलीप कुमार देसाई (59) और उनकी पत्नी भावना दिलीप कुमार (58) की तबियत बिगड़ गई है। यह दोनों आगे की यात्रा कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। इस कारण उनको झुंझाई में ही रोक दिया गया है। इसी दल में शामिल यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी रोहित कुमार सैनी (56) तिब्बत में डेरापुक के पास घोड़े से गिरकर घायल हो गए। वह तकलाकोट को वापस आ रहे हैं। नियंत्रण कक्ष के अनुसार यात्रियों की हालत ज्यादा चिंताजनक नहीं है। इस बीच यात्रा से लौट रहे 17वें दल के 13 यात्रियों को सोमवार को बूंदी से धारचूला तक हेलीकॉप्टर से लाया गया। इस दल के अन्य 27 यात्रियों को मंगलवार को हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया जाएगा। यात्री धारचूला से पिथौरागढ़ होते हुए दिल्ली को रवाना होंगे। अब तक 16 यात्री दल यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें