फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत सड़कों का काम शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। चौखूना की जिला पंचायत सदस्य/जिला योजना समिति की सदस्य हेमा नेवलिया ने जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि उनके जिला पंचायत क्षेत्र में चौड़मन्या-भूल की अध्याली, चौड़मन्या- चौखूना- चामाचौड़- सिमायल- पाताल भुवनेश्वर, पाताल भुवनेश्वर-गनौरा-चौड़मन्या, चौड़मन्या- नैनी- केदारेश्वर- लेकघाटी, सुकल्याड़ीबैंड-पभ्या, रीठारौतोली-मुवानी, राईआगर-चचरेत मोटर मार्ग स्वीकृत है। वन भूमि का निस्तारण न होने से इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्वीकृत सड़कों के निर्माण की बाधा दूर कर टेंडर लगाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य ने वटगल-सेलीपाख, पाताल भुवनेश्वर- दौलावलिया- रावलखेत सड़क में डामरीकरण कराने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण की बाधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें