पिथौरागढ़। सोरवैली पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा बैडमिंटन खिलाड़ी समृद्धि उपाध्याय ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया है। 22 से 25 अक्तूबर तक अगस्तमुनि (रुद्रप्रयाग) में हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में समृद्धि उप विजेता रहीं। उनके प्रदर्शन से पिथौरागढ़ टीम को चैंपियनशिप का खिताब हासिल हुआ। समृद्धि के पिता मुकेश उपाध्याय शिक्षक, माता रेनू उपाध्याय ग्रहणी हैं। समृद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अनिल नगरकोटी को दिया। समृद्धि की उपलब्धि पर हीरा बल्लभ उपाध्याय, प्रधानाचार्य लीलावती जोशी, दीपक बिष्ट, पुष्कर रावत, चंद्रशेखर पुनेड़ा, प्रवीण सिंह रावल, मोहित बिष्ट, मनीष जोशी ने खुशी जताई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिसंबर में होनी है, जिसका स्थान और तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। ब्यूरो