फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानों को कमजोर करता है हेडफोन का अधिक प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्व.बेनीराम पंगरिया की स्मृति में आयोजित दो दिनी निशुल्क जांच शिविर में दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने 57 मरीजों के कानों की जांच की। आडियोलॉजिस्ट राकेश सपरु ने मरीजों को फोन या संगीत सुनने के लिए हेडफोन का प्रयोग अधिक नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि हेडफोन में जोर से बजने वाला संगीत कान के पर्दों को कमजोर कर देता है। हेयरिंग एड कंसलटेंट विनोद कुमार ने बताया कि अधिक शोरगुल से भी कान कमजोर रहे हैं। शिविर में मदकोट, मुनस्यारी, धारचूला, लोहाघाट, डीडीहाट आदि क्षेत्रों से मरीज पहुंचे। शिविर संचालिका आप्ट्रामेटिस्ट जानकी पंगरिया, दिनेश खड़ायत, सुमन जोशी, मयंक पांडे, हरीश बिष्ट, सुरेश जोशी ने सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें