फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी, नाचनी में बारिश, पिथौरागढ़ में उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी। सोमवार को जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में उमस भरी गर्मी रही। वहीं, मुनस्यारी और नाचनी में बारिश हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में दिनभर गरमी का प्रकोप रहा। उमस से लोग परेशान रहे। जिले के तमाम इलाकों में भी गरमी का असर देखा गया। दिन भर बादलों से घिरा रहा। शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं, मुनस्यारी में दोपहर दो बजे से करीब पांच बजे तक तीन घंटे बारिश हुई। बारिश से लोगों को गरमी से निजात मिली। मुनस्यारी में बाहर से घूमने आए सैलानी बारिश होने से खुश दिखाई दिए। वहीं रामगंगा घाटी के नाचनी में शाम को चार बजे से करीब पौन घंटे तक बारिश हुई। बारिश से घाटी क्षेत्र में उमस से निजात मिली। जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों में उमस से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि जल्द ही बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें